Pin It

Widgets

The benefits to remember God (प्रभु का ध्यान करो)

श्रीकृष्ण को प्रेम से जगाओ, आपका भाग्य जागेगा।
-
श्रीकृष्ण को नित्य स्नान कराओ, तो आपके सब पाप धुल जाएँगे।
-
श्रीकृष्ण को चरणामृत प्रेम से पान कराओ, आपकी मनोवृत्ति बदल जाएगी।
-
श्रीकृष्ण को तिलक लगाओ, आपको सर्वत्र सम्मान मिलेगा।
-
श्रीकृष्ण के चरणों का तिलक स्वयं भी लगाओ, आपका मन शां‍त होगा।
-
श्रीकृष्ण को भोग लगाओ, आपको संसार के सभी भोग मिलेंगे।
-
श्रीकृष्ण का प्रसाद स्वयं भी पाओ, आप निष्‍पाप हो जाओगे।
-
श्रीकृष्ण के सम्मुख दीप जलाओ, आपका जीवन प्रकाशवान होगा।
-
श्रीकृष्ण को धूप लगाओ, आपके दुख के बादल स्वत: छट जाएँगे।
-
श्रीकृष्ण को पुष्प अर्पित करो, आपके जीवन की बगिया महकेगी।
-
श्रीकृष्ण का भजन-पाठ करो, आपका यश बढ़ेगा।
-
श्रीकृष्ण को नित्य प्रणाम करो, संसार आपके आगे झुकेगा।
-
श्रीकृष्ण के आगे घंटनाद करो, आपकी दुष्प्रवृत्तियाँ दूर होंगी।
-
श्रीकृष्ण के आगे शंखनाद करो, आपकी काया निरोगी रहेगी।
-
श्रीकृष्ण को प्रेम से शयन कराओ, आपको चैन की नींद आएगी।
-
श्रीकृष्ण के दर्शन करने नित्य मंदिर जाओ, आपके दुख में प्रभु दौड़े चले आएँगे।
-
श्रीकृष्ण को अर्पण कर ही वस्तु का उपभोग करो, आपको परमानंद मिलेगा।
-
श्रीकृष्ण को लाड़-प्यार से खिलाओ, संसार आप पर रिझेगा।
-
श्रीकृष्ण से ही माँगो, जो चाहोगे वो आपको मिलेगा। (अन्य से नहीं)
-
श्रीकृष्ण का प्रसाद मान सुख-दुख भोगो, आप सदा सुखी रहेंगे।
-
श्रीकृष्ण का ध्यान करो, प्रभु अंत समय तक आपका ध्यान रखेंगे।

No comments:

Post a Comment